spot_imgspot_img
Homeहरियाणाअखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल 28 नवंबर को पानीपत...

अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल 28 नवंबर को पानीपत में

Haryana : अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस स्पर्धा के चयन के लिए ट्रायल 28 नवंबर को 10 बजे पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में होंगे।

कैथल की जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने जाने आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू जाने व आने का व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग, कार्यालय के जिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जो इस खेल में उत्कृष्ट खिलाड़ी है, उन्हें विशेष खेल अवकाश व अन्य सुविधाएं देकर भेजने का कष्ट करें।

खिलाड़ियों का ट्रायल के समय अपने विभाग से प्रमाण-पत्र लाना होगा की वह किस विभाग का अधिकारी व कर्मचारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया इस प्रतियोगिता में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआई, डीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं लेंगे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular