spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा में मंत्री बनते ही श्रुति चौधरी की अफसरों को सीधी चेतावनी

हरियाणा में मंत्री बनते ही श्रुति चौधरी की अफसरों को सीधी चेतावनी

- Advertisement -

भिवानी: हरियाणा सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने मंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और बैठक में अफसरों को चेतावनी दे डाली.

अफसरों को श्रुति चौधरी का निर्देश : उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि एक महीने बाद होने वाली मीटिंग में सभी अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ आना होगा. हमारा उद्देश्य है कि विकास परियोजनाएं समय पर पूरी हो. साथ ही उन्होंने पराली प्रबंधन पर भी किसानों से बैठकर चर्चा करने की बात कही है. बैठक के बाद मंत्री श्रुति चौधरी मीडिया से मुखातिब हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के रेगिस्तानी क्षेत्र में पीने और सिंचाई के पानी के प्रबंधन को लेकर आने वाले समय में बेहतर काम किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा शुरू की गई लिफ्ट इरिगेशन की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आने वाले समय में काम किया जाएगा, ताकि हर शख्स तक पीने और सिंचाई का पानी पहुंच सके.

अफसरों को श्रुति चौधरी की दो टूक : इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक कर विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अधिकारी तीव्र गति से आगे बढ़ाएं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए अधिकारियों को काम करना है. उन्होंने कहा कि सभी को सुधर जाना चाहिए. अगर भ्रष्टाचार की शिकायत पाई गई तो ऐसे अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

तोशाम क्षेत्र में पानी की निकासी, भिवानी जिले में वॉटर लॉगिंग की समस्या को दूर करने, जल संरक्षण को लेकर कार्य करने तथा भूमिगत जल के रिचार्ज को लेकर चलाई जाने वाली योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाए जाने का काम किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. अगले एक माह में इनकी प्रगति रिपोर्ट भी अगली मीटिंग में सामने रखी जाएगी. सिंचाई विभाग के तहत समान जल बंटवारे को लेकर हम काम करेंगे.-श्रुति चौधरी, सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री, हरियाणा

पराली प्रबंधन को लेकर करेंगे बैठक: वहीं, पराली प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अन्नदाता हैं. पराली प्रबंधन को लेकर चलाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाए जाने पर काम किया जा रहा है.

महिलाओं के उत्थान पर किया जाएगा काम: आगे मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के प्रारंभिक बिंदुओं में प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को लेकर कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की थी, जिसमें महिला उत्थान को लेकर 2100 रुपये और बेटियों को स्कूल उपलब्ध करवाने जैसी घोषणाओं के काम को आगे बढ़ाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular