spot_imgspot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़ में मेट्रो नहीं पॉड टैक्सी दौड़ेगी! मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने...

चंडीगढ़ में मेट्रो नहीं पॉड टैक्सी दौड़ेगी! मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया संकेत

- Advertisement -

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में मेट्रो की जगह पॉड टैक्सी दौड़ सकती है. केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे लेकर संकेत दिए है. दरअसल मंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यूटी के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मेट्रो, बिजली समेत क्लस्टर बस सर्विस शुरू करने पर चर्चा हुई. मेट्रो को लेकर विस्तार की चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पॉड टैक्सी योजना लागू करने के संकेत दिए.

चंडीगढ़ मेट्रो पर हुई चर्चा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की. मंत्री खट्टर ने कहा, “बिजली को लेकर चंडीगढ़ में कोई समस्या नहीं है. आने वाले 5–10 सालों में जितनी बिजली की जरूरत चंडीगढ़ को होगी, वो पूरी की जाएगी. दूसरा चंडीगढ़ में मेट्रो का विषय है. मेट्रो की मांग सालों से चंडीगढ़वासी कर रहे हैं, जिसको लेकर आज चर्चा हुई है. चंडीगढ़ हेरिटेज सिटी है. इसमें मेट्रो कैसे चलाई जा सकती है? इसको लेकर भी बात की गई है. मेट्रो के अलावा और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर भी बात हुई है, जिससे शहर के फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट का उपयोग किया जा सके.”

मेट्रो का विकल्प पॉड टैक्सी: आगे केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “मेट्रो की ऑपरेशनल कॉस्ट को देखना होगा. मेट्रो में महंगा किराया नहीं रखा जा सकता, जिससे कोई भी मेट्रो का इस्तेमाल न कर पाए. चंडीगढ़ के साथ मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर जैसे शहर भी लगते हैं, जो एक क्लस्टर के तौर पर काम करते हैं. ऐसे में सभी की जरूरत को देखते हुए मेट्रो की योजना बनाई जाएगी. पॉड टैक्सी का सुझाव आया है, जो सड़कों के बीच में एक पिलर के ऊपर चलती है. यह एक समय में छह से आठ सवारियों को ले जा सकती है. यह भी चंडीगढ़ में एक विकल्प हो सकता है. इससे हेरिटेज स्टेट्स को भी फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये डिवाइडर के ऊपर भी चल सकती है और किसी ग्रीन बेल्ट के ऊपर से भी गुजर सकती है. इस टेक्नोलॉजी पर भी विचार चल रहा है.”

जानिए क्या है पॉड टैक्सी: पॉड टैक्सी एक इलेक्ट्रिक कार जैसा होता है. ये कार बगैर ड्राइवर के चलती है. इस कार को एक कंट्रोल सिस्टम के जरिए चलाया जाता है. पॉड टैक्सी की स्पीड काफी तेज होती है. ये ऑटोमैटिक सिस्टम से चलती है. इसमें करीब 8 लोग बैठ सकते हैं. वहीं, 13 लोग खड़े होकर इसमें सफर कर सकते हैं. इससे वायु प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता.

ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ में मेट्रो का विकल्प पॉड टैक्सी हो सकती है. इससे प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही लोगों के बजट पर भी इसका इफेक्ट नहीं पड़ेगा.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular