spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम नायब सैनी...

हरियाणा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम नायब सैनी समेत इन दिग्गज नेताओं ने भी दी बधाई

- Advertisement -

चंडीगढ़: आज हरियाणा का 59वां स्थापना दिवस है. आज ही के दिन 1 नवंबर 1966 को हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया राज्य बना था. हरियाणा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं: हरियाणा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा “अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी: “वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश के मेहनतकश किसान, राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित जवान और ऊर्जावान खिलाड़ी देश की विकास यात्रा को गति देने, सुरक्षित बनाने और वैश्विक मंचों पर गौरव दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते एक दशक से हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह समृद्धि यात्रा निरंतर जारी रहे, यह कामना करता हूँ।”

सीएम नयाब सैनी ने दी बधाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरियाणावासियों को खास अंजाद में हरियाणा स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा “खेत में कमाणा, दूध दही खाणा जवान-किसान-पहलवान का ठिकाणा देश खात्तर मर मिट जाणा. सबतै आग्गै म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा” सारै हरियाणवियां नै प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरियाणा दिवस की बधाई दी. “हरियाणा दिवस पर सभी हरियाणावासियों को दिल से शुभकामनाएँ. 1 नवंबर, 1966 को इन्दिरा गांधी जी ने हरियाणा का गठन किया। श्रीमद् भगवद् गीता और वेदों की धरती हरियाणा ने सदैव ज्ञान-अध्यात्म के क्षेत्र में नई दिशा दिखाई है और भाईचारे का संदेश दिया है। हरियाणा के वीर सैनिकों ने देश की सीमाओं की सदा रक्षा की, खिलाड़ियों ने विश्व में गौरव बढ़ाया, वहीं किसानों ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया। हमें गर्व है कि हरियाणा के मेहनती, कर्मठ और साहसी लोगों ने सभी क्षेत्रों में योगदान देते हुए देश का नाम ऊँचा किया।”

 

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular