spot_imgspot_img
HomeहरियाणाNayab Saini Surprise Inspection: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला सेक्टर 6 के...

Nayab Saini Surprise Inspection: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

- Advertisement -

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार देर शाम पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचते ही अस्पताल में अचानक अफरा तफरी मच गई. अस्पताल का समूचा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया. मुख्यमंत्री नायब सैनी भी सीधा इमरजेंसी में दाखिल हो गए.

मरीजों के पास जाकर जाना हाल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इमरजेंसी और वार्डों में उपचाराधीन मरीज के पास जाकर उनका हाल जाना. उन्होंने बुजुर्ग और महिला मरीजों से उन्हें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और दरपेश आ रही परेशानियों बारे भी बातचीत की. मुख्यमंत्री ने मरीजों को उनके उनके लिए आवश्यक हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलने का भरोसा दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कमांडो व अन्य स्टाफ भी उनके साथ साथ मौजूद रहा.

डॉक्टर से हासिल की जानकारी: मरीजों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर से बातचीत की. उन्होंने डॉक्टर से अस्पताल की सभी प्रकार की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. डॉक्टरों के शिफ्ट अनुसार कामकाज पर बातचीत की. साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों संबंधी व अन्य रिकॉर्ड पर भी बातचीत की.

डॉक्टरों व अन्यों को दिए आवश्यक निर्देश: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं देने के संबंध में अधिकारियों एवं डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही डॉक्टरों की किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए तुरंत सीएमओ/पीएमओ व संबंधित अधिकारियों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने बारे कहा.

मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के संकेत पहले ही दे दिए थे. नतीजतन बीते दिनों हरियाणा सरकार के निर्देशों पर अब राज्य के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को डायलिसिस सुविधा का निशुल्क लाभ दिया जाने लगा है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular