spot_imgspot_img
Homeहरियाणानायब सिंह सैनी ने मां कामाख्या देवी के किए दर्शन, प्रदेश की...

नायब सिंह सैनी ने मां कामाख्या देवी के किए दर्शन, प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की

- Advertisement -

गुवाहाटी: असम पहुंचे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोमवार को गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मां के दर्शन के बाद सैनी (Nayab Singh Saini) गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फणी शर्मा ने हरियाणा के लिए बहुत मेहनत की है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पहले फणी शर्मा असम प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव थे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular