spot_imgspot_img
Homeहरियाणासोनीपत के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, बदमाशों ने तीन लोगों...

सोनीपत के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, बदमाशों ने तीन लोगों पर की फायरिंग

- Advertisement -

सोनीपत: जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. रविवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान लुटेरों ने दो सेल्समेन और डीजल लेने आए ट्रक चालक को गोली मारकर घायल कर दिया. फिलहाल सभी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लूट की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

लूटेरों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग: दरअसल ये पूरी वारदात सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र की है. सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर गांव नाथूपुर स्थित गर्व फिलिंग स्टेशन पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे. लुटेरों ने आते ही कई हवाई फायरिंग की. साथ ही पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन और एक ट्रक चालक को गोली मार दी. उन्होंने सेल्समैन प्रदीप के सीने में गोली मारी है. वहीं, दूसरे सेल्समैन संजीव के पैर और फिलिंग स्टेशन पर ट्रक में डीजल भरवाने आए चालक कश्मीरी के पैर में गोली मारी है. इसके बाद लुटेरों ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लूट लिए और फरार हो गए. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज के मुताबिक सभी लुटेरे कार से आए थे.

पेट्रोल पंप पर कर्मियों को गोली मारकर लूटपाट की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने के साथ ही पांच टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है. -नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर, कुंडली थाना

जांच में जुटी पुलिस: पेट्रोल पंप संचालक की मानें तो लुटेरों ने तकरीबन तीन से चार लाख रुपए लूटे हैं. वहीं, दो सेल्समेन और एक ग्राहक को लुटेरों ने गोली मारकर घायल कर दिया. तीनों घायलों को पहले कुंडली के निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि बाद में नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरी वारदात की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान परमिंदर खत्री ने जिला पुलिस को 24 घंटे के भीतर लुटेरों को पकड़ने की चेतावनी दी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular