spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, बोले- पूरी दुनिया का मार्गदर्शन है...

हरियाणा पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, बोले- पूरी दुनिया का मार्गदर्शन है भारतीय संविधान

- Advertisement -
Haryana: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि भारतीय संविधान पूरी दुनिया का मार्गदर्शन है और हमें अपने संविधान पर गर्व है। अपने इसी संविधान के गर्व और गौरव के दम पर भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार है। ओम बिरला शनिवार को ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत में (O.P. Jindal Global University) संविधान संग्रहालय के उद्घाटन उपरांत आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय संविधान का जो यह संग्रहालय बनाया गया है, वे भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद 26 नवंबर को हम संविधान दिवस मना रहे हैं। इस दिन सभी कॉलेज विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अपने संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में यह शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि हम अपनी विरासत व योगदान को याद करें और अपने देश के संविधान व उसके निर्माताओ पर गर्व करें। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज हमारे संविधान के मूल्यों को पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं, जो कि हमारे लोकतंत्र की मजबूती है।
उन्होंने कहा कि हमने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया और आज PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसी संस्कृति को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि आज हम दुनिया में गांधी जी के विचारों पर आगे बढ़ रहे हैं और हमें गर्व है की दुनिया के सभी देशों में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान बना उसे समय समानता की आवश्यकता थी और संविधान के मूल ढांचे में समानता की नींव रखी गई।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ कानूनी ढांचा नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज हम खुश हैं कि हम अपने संविधान की बदौलत अंतोदय की भूमिका को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संविधान संग्रहालय का निर्माण करने पर सांसद विश्वविद्यालय के कुलपति व सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद भी किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए गर्व और गौरव है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें स्वतंत्रता एकता और समाजवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी हैं। हमारे संविधान निर्माताओं ने इसी विचार को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान का निर्माण किया। उन्होंने संविधान संग्रहालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हमारा देश अपने संविधान की बदौलत लोकतांत्रिक मूल्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इस संग्रहालय के साथ यह कोशिश की है कि हम संविधान के निर्माण से लेकर उसे लागू होने और उसके देश में विकास की सभी भावनाओं को भावी पीडिया के सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि इस दौरान चार दिन के लिए संविधान पर सेमिनार का आयोजन भी विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, डीसीपी ईस्ट परवीना पी, विश्वविद्यालय के कुलपति  सी राजकुमार  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular