spot_imgspot_img
Homeहरियाणाकरनाल बना डेंगू का हॉटस्पॉट, हर दिन मिल रहे 8-10 नए केस

करनाल बना डेंगू का हॉटस्पॉट, हर दिन मिल रहे 8-10 नए केस

- Advertisement -

करनाल: मानसून भले ही खत्म होने वाला है, लेकिन डेंगू के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे. बात अगर हरियाणा के करनाल की करें तो ये जिला डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है. आलम यह है कि पूरे जिले में से 70 फीसदी डेंगू के मरीज करनाल सिटी से सामने आ रहे हैं. रोजाना 8 से 10 मामले डेंगू के जिले में आ रहे हैं. आंकड़ों की बात करें तो यहां डेंगू के मरीजों की संख्या 194 है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बजाय शहरों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं. कुल रोगियों में 70 प्रतिशत से अधिक रोगी शहर में मिले हैं.

डोर-टू-डोर किया जा रहा कैंपेन: डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन की चिंता बढ़ती जा रही है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमें लोगों को जागरूक करने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही है. इसके साथ ही विभाग की टीम लोगों के घर जाकर जांच भी कर रहे हैं. साथ ही लोगों को डेंगू को लेकर अवेयर करने का काम भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है.

डेंगू के नौ नए केस मिले हैं. जहां भी नए केस सामने आते हैं, वहां पर फॉगिंग कराई जा रही है. राहत की बात है कि अब तक कोई भी रोगी गंभीर नहीं मिल है. घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी है. -डॉ.अनु शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन

अब तक मिले 196 मरीज: डेंगू के मामले से निपटने के लिए करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी थमाए गया है.अब जिले में 3729 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है. जिले में अब तक 6030 डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है. इनमें कुल 194 डेंगू मरीज मिले हैं.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular