Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
HomeहरियाणाEncounter In Panchkula : पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,...

Encounter In Panchkula : पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी, दो फरार

Encounter In Panchkula : हरियाणा के पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हो गया है उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ लिया है जबकि दो बदमाश फरार बताए जा रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से पंचकूला क्षेत्र में गाड़ियों की चोरियां हो रही थी। पुलिस को मंलगवार देर रात जानकारी मिली कि बदमाशों द्वारा एक गाड़ी को चोरी किया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौली गांव में नाका लगाया गया और जैसे ही बदमाश नाके के पास पहुंचे तो पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

परंतु बदमाशों द्वारा पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इसके बाद बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी और एक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया जबकि 2 आरोपी तुरंत गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक का नाम मनोज और एक का नाम राकेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular