spot_imgspot_img
Homeहरियाणारोहतक में भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव

रोहतक में भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव

- Advertisement -

रोहतक : उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां युद्घ स्तर पर जारी है। स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में 9 से 11 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव में गीता से संबंधित प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं तथा विभागों द्वारा लगभग 65 स्टॉल लगाई जाएगी।

धीरेंद्र खड़गटटा ने बताया कि इन स्टॉलों पर विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं व सेवाओं का मौके पर लाभ दिया जाएगा। गीता महोत्सव स्थल पर बच्चों व सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए लजीज व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के लिए खेल, झूले व उंट की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं जैसे जिओ गीता, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि, इस्कॉन सोसायटी, स्वामी नित्यानंद स्कूल, श्री नटवर गीता, श्री स्वामी बालकपुरी जी धर्मार्थ औषधालय, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्टॉल लगाई जाएगी।

बच्चों के लिए लगाए जा रहे है विशेष झूले

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी स्वयं सहायता समूह, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला बाल संरक्षण इकाई, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, सौर ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य परिवहन, बागवानी विभाग, पशु पालन विभाग, समाज कल्याण व कल्याण विभाग, हैफेड, वीटा मिल्क प्लांट, नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि, खाद्य व्यंजन एचएसआरएलएम, जिला रैडक्रॉस सोसायटी व गतिविधि स्टॉल लगाई जाएंगी।

गीता के सार पर आधारित कार्यक्रम व सेमिनार होंगे आयोजित

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का तीनों दिन शुभारंभ हवन यज्ञ से किया जाएगा तथा प्रथम दिन 9 दिसंबर को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गीता के सार पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो तीनों दिन जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेंगी। तीनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तथा दोपहर 3 बजे से सांय 4 बजे तक स्कूली विद्यार्थियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक टीमों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी। महोत्सव के दूसरे दिन 10 दिसंबर को गीता के सार पर आधारित सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें वक्ता गीता के सार पर प्रकाश डालेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव के तीसरे दिन 11 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सामूहिक श्लोक उच्चारण एवं भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular