spot_imgspot_img
Homeहरियाणादौड़ लगाते वक्त गिरे सीएम नायब सैनी, कुरुक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी...

दौड़ लगाते वक्त गिरे सीएम नायब सैनी, कुरुक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की मैराथन दौड़ में लिया था हिस्सा

- Advertisement -

कुरुक्षेत्र: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की. इस रन फॉर यूनिटी में मैराथन दौड़ का भी आयोजन कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया. यहां पर हजारों धावकों के साथ मुख्यमंत्री ने दौड़ लगाई.

दौड़ लगाते वक्त गिरे सीएम नायब सैनी: भीड़ ज्यादा होने के चलते दौड़ लगाते हुए मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ गया. जिससे वो स्टेडियम में गिर गए, लेकिन कमांडो ने एकदम से उसको संभाल लिया.

कुरुक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है. हरियाणा में भी प्रदेश स्तर का कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का निर्माण करने का काम किया था. देश की 500 से ज्यादा विरासत को एकजुट करके अखंड भारत का निर्माण उनके द्वारा ही किया गया था.

नायब सैनी का कांग्रेस पर निशाना: मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ का भ्रष्टाचार खुल चुका है. जिसके चलते चुनाव आयोग ने भी उनको फटकार लगाई है. कांग्रेस में झूठ की राजनीति की है. जिसके चलते अब उसको कोई भी घास नहीं डालता. वो लोगों को इस झूठ का सहारा लेकर बरगलाने का काम कर रही है.

हरियाणा में खाद की कमी पर जानें सीएम ने क्या कहा: जब उनसे हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खाद की कमी जरूर है, लेकिन किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी.

‘किसानों को नहीं होने देंगे कोई परेशानी’: 5 नवंबर को किसान मोर्चा ने कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने का ऐलान किया है. इस मुद्दे पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हुए हैं कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा दी जाए. हमारी सरकार ने किसानों के लिए बहुत से काम किए हैं. पराली के मुद्दे पर भी कहा कि हमारी सरकार समाधान करने में लगी हुई है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular