spot_imgspot_img
Homeहरियाणानेता प्रतिपक्ष मुद्दे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस को सुझाव, बोले- खुद...

नेता प्रतिपक्ष मुद्दे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस को सुझाव, बोले- खुद के पास नहीं है विकल्प तो इनेलो में से बना दे

- Advertisement -

फरीदाबाद: जिला मुख्यालय पर पहुंचे हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बुधवार को विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने पर कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष नेतृत्वहीन है. विपक्ष के पास कोई भी दिशा नहीं है, ना ही उनके पास कोई विपक्ष का बड़ा नेता है. कांग्रेस पार्टी को बड़ा दल माना जाता है. उनकी जिम्मेदारी भी बनती है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष जरूर देना चाहिए, क्योंकि उनका दल बड़ा है. अगर कांग्रेस पार्टी इस कार्य को नहीं कर सकती है तो तीन निर्दलीय और दो आईएनएलडी विधायकों में से किसी को नेता प्रतिपक्ष बना दे.

“इसका पता पलवल में ही चल जाएगा” : वहीं दीपक बावरिया और उदयभान के बीच जारी खींचतान को लेकर उन्होंने कहा कि दीपक बावरिया हरियाणा के तो नहीं है. वो तो हरियाणा में एक प्रभारी के नाते काम करने के लिए आए थे. अगर कुछ देखना है तो ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. पलवल ही चले जाओ, यह कोई पूछे कि करण दलाल ने उदयभान के लिए क्या किया और उदयभान ने करण दलाल के लिए क्या किया. इन दोनों के अंतर से ही पता लग जाएगा कि दीपक बावरिया और उदयभान के बीच किस बात को लेकर खिंचतान है.

“देश की जनता के साथ छल किया” : कांग्रेस को घेरते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि कांग्रेस अब यह मंथन करने में लगी हुई है कि उनकी हर चुनाव में कैसे हार होती है. लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उन्होंने देश की जनता के साथ किस तरह से छल किया. देश और प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस ने किस तरह से देश में और प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटाला फैलाया हुआ था. जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार रही, उन्होंने खूब घोटाला और भ्रष्टाचार किया, लेकिन 2014 के बाद से देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, भ्रष्टाचार और घोटाला को खत्म किया गया.

“10 लाख लोग हुए भाजपा में शामिल” : बता दें कि आज फरीदाबाद में भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें मोहनलाल बडौली शामिल हुए. अभियान का कार्यक्रम पूरे हरियाणा और हर जिले में किया जा रहा है. बूथ स्तर पर भी सदस्यता अभियान के तहत लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा. उन्होंने कहा कि अब तक 10 लाख लोगों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है. हर बूथ पर करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों को सदस्यता अभियान के तहत भाजपा में जोड़ने का काम किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular