spot_imgspot_img
Homeहरियाणाकरनाल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणा, बोले- 'मुझे निर्विरोध चुनने पर सभी...

करनाल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणा, बोले- ‘मुझे निर्विरोध चुनने पर सभी का आभार

- Advertisement -

करनाल: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का करनाल जिले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि आज जो उत्सह इन कार्यकर्ताओ में नजर आ रहा है, में समझता हूँ कि यही उत्साह है. जिसके कारण हरियाणा में जो तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. अगर में आज स्पीकर के नाते बात करूं तो जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृव द्वारा मुझे मिली है. जिस प्रकार सभी विधायकों के द्वारा मुझे निर्विरोध चुनने का काम किया है. मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं और मैं सभी को विश्वास भी दिलाऊंगा कि स्पीकर के पद को मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करूंगा.

‘धरातल पर उतारी जाएंगी सरकारी योजनाएं’: विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार ने जो भी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं. जिन योजनाओ की घोषणाएं की है, वे सभी आने वाले समय मे धरातल पर उतरेंगी. अगर विधानसभा के नाते में बात करूं तो जो भी इस प्रकार का विषय सदन के अंदर आयेगा. चर्चा के माध्यम से हम सभी विषयों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. किसी की कोई भी समस्या हो, उसे निपटाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा. सरकरा जनहित में हमेशा से काम करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी.

‘साथ मिलकर करेंगे हरियाणा में विकास’: हरियाणा के लिए हरियाणा दिवस एक विशेष दिन है. हर साल के पार्टी इस साल भी काफी उत्सह के साथ हरियाणा दिवस बनाया जाएगा. इस दिन सभी हरियाणा वासियों को एक संकल्प लेना चाहिए, कि हम हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक दिशा में काम करें. जिस प्रकार से हरियाणा एक हरियाणवी एक का कल्चर डेवेलप हुआ है. हम सब को एक होकर हरियाणा को आगे बढ़ाना है. हरियाणा की व्यवस्थाएं और अच्छी हो, सरकार के साथ-साथ सभी जन प्रतिनिधियों की भी है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular