spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद फुल एक्शन मोड में आरती...

हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद फुल एक्शन मोड में आरती राव, बोली – अब नहीं चलेगी प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी

- Advertisement -

गुरुग्राम: कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आरती राव एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. आरती राव आज गुरुग्राम पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में आरती राव ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और लंबे समय से लंबित पड़े ओल्ड सिविल हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

700 बेड का अस्पताल होगा ओल्ड सिविल : 700 बेड से ज्यादा का प्रस्तावित ओल्ड सिविल अस्पताल की टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं. साथ ही श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को आगामी अप्रैल महीने तक पूरा करने के भी उन्होंने निर्देश जारी किए हैं. इस दौरान आरती राव ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर नकेल कसने का वो काम करेंगी.

गुरुग्राम में बन सकता है PGI : इस दौरान आरती राव ने यह भी कहा कि सीएमओ के पास ज्यादा पावर रहे, इसको लेकर भी वो काम करेंगी. गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके, उसके लिए गुरुग्राम में पीजीआई हॉस्पिटल बनाया जा सके, उस पर भी विचार किया जाएगा. वहीं आरती राव ने इस बैठक के बाद ओल्ड सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और माता शीतला मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular