Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशWeather Update : IMD ने कहा 21 मई से पूरे भारत को...

Weather Update : IMD ने कहा 21 मई से पूरे भारत को मिलेग लू से राहत

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को घोषणा की कि शनिवार से देश भर में लू की स्थिति में कमी आएगी। आईएमडी (IMD) बुलेटिन में कहा गया है, “शनिवार को मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। 21 मई से (पूरे) भारतीय क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति में कमी आएगी।” इससे पहले शुक्रवार को, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, दिल्ली के कुछ हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी रही। पश्चिमी राजस्थान में भी कई जगहों पर लू की स्थिति बनी रही। 47.8 डिग्री सेल्सियस पर, राजस्थान में धौलपुर (AWS) ने पूरे भारत में उच्चतम अधिकतम तापमान दर्ज किया।

यह भी पढ़े: http://राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular