spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशPM मोदी ने कहा – केदारनाथ में गंदगी फैला रहे कुछ लोग

PM मोदी ने कहा – केदारनाथ में गंदगी फैला रहे कुछ लोग

दिल्ली: पीएम (PM) मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, हाल ही में देश ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरित करती है। आप लोग क्रिकेट के मैदान पर किसी बैट्समैन की सेंचुरी सुनकर खुश होते होंगे, लेकिन भारत ने एक और मैदान में सेंचुरी लगाई है। इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। एक यूनिकॉर्न यानी कम से कम साढ़े 7 हजार करोड़ का स्टार्टअप होता है। इन यूनिकॉर्न्स का कुल वैल्युएशन 25 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। ये बात हर भारतीय के लिए गर्व करने की बात है।

मन की बात में पीएम (PM) मोदी ने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, केदारनाथ में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रह हैं। लोग इस यात्रा के सुखद अनुभव शेयर कर रहे हैं। लेकिन मैंने ये भी देखा कि श्रद्धालु केदारनाथ में कुछ यात्रियों की फैलाई गई गंदगी से काफी दुखी भी हैं। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपनी बात रखी है। हम पवित्र यात्रा में जाएं और गंदगी का ढेर हो, ये अच्छी बात नहीं है। लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो दर्शन के साथ-साथ सफाई अभियान में भी जुटे हैं।

यह भी पढ़े:http://लखनऊ: योगी सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों के तबादले पर लगाई मुहर

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular