Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी ने दी सेना को...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी ने दी सेना को बधाई, कहा- ये देश के लिए गर्व का पल है

PM Narendra Modi On Operation Sindoor: पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पहला बयान दिया है. कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा कि सेना ने बेहतरीन काम किया है. यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है. भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नौ ठिकानों पर बम बरसाए. इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार इस हमले में मारा गया है. उसके परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने यह बात कही. उन्होंने भारत की तीनों सेनाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है. पूरे देश को उनपर गर्व है. इस बैठक का वीडियो भी सामने आया है. बैठक में पीएम मोदी के दायी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बाई ओर गृह मंत्री अमित शाह बैठे हुए थे. पीएम मोदी ने जब अपनी कैबिनेट को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताई तो सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर खुशी जाहिर की.

इस कैबिनेट बैठक के बाद सूचना आई कि पीएम मोदी शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर देश के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे. कैबिनेट बैठक में ही गुरुवार सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया गया. राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular