spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशजम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद घाटी में भारी गुस्सा, पुलिस...

जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद घाटी में भारी गुस्सा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

- Advertisement -

बडगाम: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरूवार की रात कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद घाटी के लोगों में भारी गुस्सा है। लोग राहुल की हत्या के विरोध में बीती रात से ही जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आतंकियों की तरफ से चडूरा तहसील ऑफिस कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने शेखपुरा, बडगाम में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए एक कश्मीरी पंडित अमित ने कहा- उपराज्यपाल की तरफ से हमें सुरक्षा मुहैया करायी जानी चाहिए नहीं तो बड़ी तादाद में हमारा इस्तीफा होगा।

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हालिया हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बडगाम के एयरपोर्ट रोड की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दूसरी तरफ, राहुल भट्ट के परिवार से मिलने पहुँचे पूर्व डेप्युटी सीएम निर्मल सिंह के सामने लोगों ने किया जमकर विरोध। विरोध कर रहे लोग कश्मीरी हिंदू हैं जो कह रहे हैं कि उन्हें नौकरी नहीं सुरक्षा चाहिए।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular