Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशकेजरीवाल की जमानत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

केजरीवाल की जमानत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी (आप) के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुनः साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब देश देखेगा केजरीवाल का कमाल। तानाशाही का अंत होगा। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र जिंदाबाद, तानाशाही मुर्दाबाद का नारा लगाया। उधर, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमकर भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular