Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविपक्ष को भारत नाम से आपत्ति क्यों: सीएम धामी

विपक्ष को भारत नाम से आपत्ति क्यों: सीएम धामी

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंडिया बनाम भारत पर भारत के विरुद्ध शब्दजाल बुनने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इंडिया बनाम भारत पर मचे भारत पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष को भारत शब्द से परेशानी क्या है? उन्होंने कहा कि हम सभी बचपन से भारत माता की जय ही कहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के जो बयान आ रहे हैं वो बताते हैं कि सनातन धर्म के प्रति उनकी क्या सोच है?

उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल तमाम बड़े नेताओं के बयानबाजी के बावजूद सोनिया और राहुल गांधी का मौन रहना, इस बयान का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भारत ही सही शब्द है।

राष्ट्रपति का भारत शब्द का प्रयोग किया जाना सर्वथा उचित है। जी-20 शिखर सम्मलेन के दौरान राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने पर राजनीतिक ‘महाभारत’ छिड़ गई है। इसको लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश के दोनों नामों इंडिया और भारत में से इंडिया को बदलना चाहती है।

यह भी पढ़े: आउटलेट में मिलेट्स उत्पाद भी मिलेंगे : डॉ धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular