spot_imgspot_img
Homeट्रेंडिंगTwitter अब जल्द खत्म करेगा शब्दों की सीमा, 140 वर्ड्स से ज्यादा...

Twitter अब जल्द खत्म करेगा शब्दों की सीमा, 140 वर्ड्स से ज्यादा कर सकेंगे Tweet

- Advertisement -

दिल्ली: अगर आप ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं और अभी तक किसी भी बात को ट्वीट (Tweet) करने के दौरान वर्ड लिमिट की वजह से दिक्कत महसूस कर रहे थे तो राहत की बात है। दरअसल, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिससे आप इस प्लेटफॉर्म पर अब लंबे आर्टिकल भी पोस्ट कर पाएंगे। अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। जल्द ही यह फीचर सबके लिए रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का यह फीचर इसकी सबसे बड़ी बाधा को दूर कर देगा. बताया जा रहा है कि कंपनी इस फीचर में यूजर्स को आर्टिकल शेयर करने का ऑप्शन देगी।इसका मतलब ये है कि ट्वीट के लिए तय की गई शब्द सीमा हटने वाली है। यानी आप 140 शब्द से अधिक भी ट्वीट कर पाएंगे। अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके हिसाब से यह फीचर आपको ट्विटर आर्टिकल (Twitter Article) में मिलेगा। इसमें जाकर आप बड़े से बड़ा आर्टिकल भी लिख सकेंगे। यहां आपको किसी भी तरह की शब्द सीमा नहीं दिखेगी। आर्टिकल लिखने के बाद आपको इसे पहले की तरह ही ट्वीट पर क्लिक करना होगा।

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी बैंक से कस्टमर केयर अधिकारी की कॉल आ रही है तो हो जाये सावधान: क्योकि यह ठगी का नया तरीका है

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular