spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ हरिद्वार...

CM धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंर्तगत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंर्तगत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: युवाओं को राजनैतिक टूल्स न बनाये कांग्रेस, गिरफ्तारी पर हो-हल्ला आश्चर्यजनक: महेंद्र भट्ट

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular