spot_imgspot_img
Homeट्रेंडिंगप्रकाश राज ने Chandtayaan-3 मिशन का उड़ाया मज़ाक, यूजर्स ने लगाई क्लास

प्रकाश राज ने Chandtayaan-3 मिशन का उड़ाया मज़ाक, यूजर्स ने लगाई क्लास

- Advertisement -

साउथ अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj ) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, जहां एक तरफ हर कोई चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, साउथ अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय चंद्रमा मिशन पर कटाक्ष कर रहे हैं। ऐसे में ट्विटर यूजर भड़क गए। वे प्रकाश राज (Prakash Raj) की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, भारत के वैज्ञानिक मिशन का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि उन्होंने ट्विटर पर ऐसा क्या लिख डाला? आइए जानते हैं।

ट्रोल हुए प्रकाश राज (Prakash Raj)

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्विटर पर बनियान और लुंगी पहने एक आदमी का कार्टून शेयर किया, जो चाय डालता नजर आ रहा है। इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर”। इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए’।

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘देशद्रोही हो क्या? यहां का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो। चंद्रयान 3 सफल होगा। हर भारतीय इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे अर्बन नक्सलियों और देश विरोधियों की दुआ कबूल नहीं होगी।’

23 अगस्त के दिन कर सकता है लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) की चंद्रयान-3 से बड़ी उम्‍मीदें जुड़ी हैं। चंद्रयान-3 मिशन अपने आखिरी पड़ाव में है। योजना के अनुसार, 23 अगस्‍त के दिन चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यह लैंडिंग कर सकता है। लेकिन, यह इतना आसान नहीं है। यही वजह है कि इसरो के साथ-साथ पूरा देश इस दिन के लिए सांसें थामकर बैठा है।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular