spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबागेश्वर उप चुनावः सामान्य प्रेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा, कड़े सुरक्षा...

बागेश्वर उप चुनावः सामान्य प्रेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा, कड़े सुरक्षा घेरे में स्ट्राॅग रूम की सुरक्षा

- Advertisement -

बागेश्वर। विधानसभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार ने डिग्री कॉलेज पहुंचकर स्टॉग रूम, मतगणना स्थल के साथ ही वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाय। उन्होंने विद्युत संयोजन मे विशेष सर्तकता बरते हुए विद्युत तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहनी चाहिए और अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण अद्यतन एवं क्रियाशील अवस्था में हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखते हुए उनकी विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाए और सभी गतिविधियों को रिकार्ड किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सारी व्यवस्थायें की जा रही है। मैप के अनुरूप स्टॉग रूमों का रूट तैयार किया गया है। इसी रूट के अनुसार ही बैरिकेटिंग की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए उनकी निरंतर मानिटरिंग की जा जाएगी। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरि, नोडल अधिकारी बैरिकेडिंग रमेश चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://संस्था में खुलवाए थे सूक्ष्म जमा योजना के खाते, लाखों की रकम लेकर फरार हुए संचालक

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular