spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशलखनऊ के ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान को हॉल ऑफ फेम –...

लखनऊ के ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान को हॉल ऑफ फेम – इंडिया में सबसे कम उम्र के “पायनियर इन ताइक्वांडो अवार्ड” से सम्मानित

लखनऊ: 2 अगस्त को, भारत में ताइक्वांडो के संस्थापक और जनक – ग्रैंड मास्टर डॉ. जिमी आर जगतियानी ने भारत में ताइक्वांडो की 47वीं वर्षगांठ और 10वीं हॉल ऑफ फ़ेम – भारत मनाई। इस अवसर पर पवन सिंह चौहान (एमएलसी-सीतापुर) ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पायनियर, ग्रैंड मास्टर, अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ी, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जयसवाल जी (टाइगर श्रॉफ और अन्य प्रमुख अभिनेताओं के प्रशिक्षक) भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और ताइक्वांडो की विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न उपलब्धि हासिल करने वालों को अपना आशीर्वाद और पुरस्कार दिया।

सुधीर हलवासिया और अशोक कु.भार्गव जी को ताइक्वांडो में पायनियर के रूप में सम्मानित किया गया था और ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान अभी भी ” 30’s ” में हैं और हॉल ऑफ फेम – इंडिया में ताइक्वांडो में पायनियर का यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। गौरव ने अपनी मार्शल आर्ट यात्रा तब शुरू की जब वह सिर्फ 5-6 साल के थे। मार्शल आर्ट के प्रति कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण गौरव तायक्वोंडो फेडरेशन ऑफ इंडिया में चेयरमैन पब्लिसिटी विंग के पद पर और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में यूथ कमीशन के चेयरमैन और रशियन हैंड टू हैंड कॉम्बैट स्पोर्ट्स में तकनीकी निदेशक के पद पर और इसी तरह भारत के विभिन्न मार्शल आर्ट महासंघो के कई में महत्वपूर्ण और उच्च पदों पर हैं।

यह भी पढ़े: http://ज्ञानवापी मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सर्वे की अनुमति

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular