spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में बोलेरो खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़ में बोलेरो खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकर मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़े: http://ऐसे हुई गरीब बेटियों की VIP शादी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular