spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM सोनिका की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति कि बैठक आयोजित...

DM सोनिका की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति कि बैठक आयोजित कि गयी

- Advertisement -

देहरादून: जिलाधिकारी (DM) श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रैट में जिला गंगा सुरक्षा समिति कि बैठक आयोजित कि गयी। जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गये निर्देशों के क्रम में कृत कार्यवाही कि समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  जिलाधिकारी (DM) ने बाढ सुरक्षा कार्यों हेतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया,जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि टंेडर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है । उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी एवं नदी तट तथा खुले में कूड़ा ना डाला जाए इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए तथा खुले में कूड़ा फैंकने वालो पर कार्यवाही करेें , जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि चिह्नित दस स्थानों पर कैमरे लगाए गये है तथा अन्य स्थलों को चिह्नित कर कैमरे लगाए जायेंगे जिससे खुले में कुडा फेकने वालों पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने ग्रीन बैल्ट विकसित करने हेतु निर्देश दिये जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि समृति वन को ग्रीन बैल्ट के अंतर्गत विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कूडा उन्मूलन अभियान के साथ ही पालिथिन पर प्रभावी अभियान चलाने निर्देश दिये। बैैठक में 72 सीडी पर अतिक्रमण हटाए जाने तथा निराश्रित पशुओं हेतु कांजी हाउस हेतु स्थान चिह्नित किये जाने के अनुरोध जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को उप जिलाधिकाीर ऋषिकेश से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, समिति के सदस्य सुदामा सिंघल, एमआईएस अधि0अभि0 नगर निगम ऋषिकेश गुरमीत सिंह, सहायक अभियन्ता सिंचाई, वन विभाग से स्पर्श काला, पेयजल निगम आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: http://स्वास्थ्य चिंतन शिविर को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा परमार्थ निकेतन में समीक्षा बैठक की गई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular