spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरोजगार मेले में 148 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये

रोजगार मेले में 148 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये

- Advertisement -

देहरादून: राज्य में छठवाँ रोजगार मेला सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबडकला, देहरादून के ऑडिटोरियम में वित्तीय सेवायें विभाग वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उत्तराखण्ड, भारतीय स्टेट बैंक देहरादून द्वारा आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 148 युवाओं को विभिन्न सरकारी संस्थाओं में नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि माननीय जनरल (डा०) बी. के. सिंह (सेवानिवृत) राज्य मंत्री, सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागरिक उडयन द्वारा मेले में 25 युवाओं को शेष युवाओं को सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी द्वारा रोजगार प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाईन माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये तथा युवाओं को सम्बोधित किया गया। प्रधानमंत्री  ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोजगार प्रक्रिया पारदर्शी है तथा आज दिनांक 13.06.2023 को देश के 43 केन्द्रों में 70000 युवाओं को नियुक्ति पत्र किये जा रहे हैं। सरकार के विभिन्न विभागों यथा AIIMS, IRDE, SIDBI, DOT, P&T, MINISTRY OF DEFENCE, CPWD तथा भारतीय स्टेट बैंक एवं वाणिज्यिक बैंकों में नियुक्ति पाने वाले युवा शामिल थे।

यह भी पढ़े: http://आंगनबाड़ी बहने हैं हमारा परिवार, हर परिस्थिति में विभाग है साथ में खड़ाः रेखा आर्या

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular