spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM ने दिए बैंक, माॅल, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट...

DM ने दिए बैंक, माॅल, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर लगाने के निर्देश, मास्क नहीं तो एंट्री नहीं

- Advertisement -

देहरादून: जिलाधिकारी (DM) डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत् जनपद में शासकीय कार्यालयों, बैंक, माॅल, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर चस्पा करने के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित बैंक, पोस्ट आॅफिस, शाॅपिंग माॅल, देहरादून जू आदि स्थानों पर पर जिला प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा बनाये गए चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट, बैनर चस्पा किए जा रहे है, जिनमें मास्क, पहनने, हाथ सेनिटाइज करने, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन न करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा आदि चेतावनी प्रदर्शित करती सामग्री चस्पा की जा रही है। साथ ही विभिन्न संस्थानों/प्रतिष्ठानों, देहरादून जू में तैनात सुरक्षा गार्ड को संस्थानों बिना मास्क के व्यक्तियों को प्रवेश न देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (DM) ने सभी जनमानस से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने का अनुरोध करते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने जनमानस से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सब्जी मण्डी, शाॅपिंग माॅल आदि स्थानों पर कोविड व्यवहार का पालन करने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों से उनके प्रतिष्ठानों पर आने वाले व्यक्तियों/ग्राहक जो बिना मास्क के हों को सामग्री विक्रय न करने तथा प्रतिष्ठानों/दुकानों पर कार्य कर रहे कार्मिकों सहित स्वयं भी दुकानों पर मास्क पहनते हुए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा है कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना सम्बन्धी लक्षण प्रतीत हो रहे हों जांच जरूरी करवायें तथा सामाजिक समारोह में जाने से बचे तथा स्वयं भी सुरक्षित रहे तथा अन्य को भी सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़े: Union Budget 2022: भारत के सबसे प्रतिष्ठित बजटों पर एक नजर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular