spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का...

DM रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का निरीक्षण किया गया

- Advertisement -

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी (DM) पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का निरीक्षण कर उनमें विभिन्न प्रजातियों जैसे ग्रासक्रेप,सिल्वर क्रेप व रूहूं प्रजातियों के मछली के बीजों का संचय किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम थरकोट में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों से भेट कर उनसे उनका हाल चाल जानकर ग्रामवासियों से ग्राम से सम्बन्धित समस्याओं कि भी जानकारी ली गई, जिस पर ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम थरकोट में स्थापित नलों में पानी न आने की समस्या रखी गई व विद्यालय में चहर दिवारी, गेट निर्माण किए जाने की समस्या रखी गई, जिनके जल्द समाधान किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) द्वार ग्राम थरकोट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य विभाग डॉ रमेश सिंह चलाल ने भी जिलाधिकारी को उक्त योजना की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन करने वाले उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि थरकोट ग्राम में मछली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, मछली उत्पादक इसे आगे ले जाकर सफल बनाते हुए इसे अपनी आजीविका का साधन बनाएं, बता दें कि इन 35 तालाबों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनटाइड फंड से 20 लाख रुपए की धनराशि मत्स्य विभाग को उपलब्ध कराई गई थी l

यह भी पढ़े: http://प्रदेश में बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में हों प्रयास : मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular