spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगुलाबी नोटों को खपाने में जुटे लोग, जमकर हो रही है सोने-चांदी...

गुलाबी नोटों को खपाने में जुटे लोग, जमकर हो रही है सोने-चांदी की खरीदारी

- Advertisement -

लखनऊ: 2000 रुपये का गुलाबी नोट बंद करने की तैयारी के बीच काला धन खपाने के लिए अब सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है। सराफा कारोबारी भी इस माहौल का फायदा उठा रहे हैं। हाल यह है कि सोने का वर्तमान दाम 62,500 रुपये तोला तक है, इसके बावजूद गुलाबी नोट पर 70,000 रुपये तोला के दाम पर सोने की खरीद की गई। हालांकि 500 रुपये के नोट पर सोने का भाव 62,500 रुपये का ही रहा।

रविवार को ही सराफा बाजार में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। ऐसी ही स्थिति चांदी के मामले में रही। चांदी का भाव 74,000 हजार रुपये किलो रहा, लेकिन गुलाबी नोट पर इसे 80,000 रुपये किलो के भाव से खरीदा जा रहा है।

बाजार में बंद होने लगा गुलाबी नोट का चलन

दो हजार के नोटों को बैंकों में सितंबर तक जमा किया जाएगा। इतना समय होने के बावजूद बाजार में  अभी से गुलाबी नोटों का चलन बंद होने लगा है। चिकित्सक से लेकर परचून, फल और सब्जी विक्रेता तक यह नोट लेने से इन्कार कर रहे हैं। सदर क्षेत्र के परचून व्यापारी गौरव ने बताया कि छोटे व्यापारी तो यह नोट ले ही नहीं रहे हैं। ज्यादा कीमत का सामान न हो तो बड़े व्यापारी भी आनाकानी कर रहे हैं।

कल से सभी बैंकों में बदले जाएंगे 2000 के नोट

कल यानी मंगलवार से सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदले जाएंगे। वह लोग भी नोट बदल सकते हैं, जिनके बैंक में खाते नहीं हंै। शहर की किसी भी बैंक शाखा में इन्हें अपने आधार कार्ड की कॉपी दिखानी होगी।

बैंक तय सीमा तक (20 हजार रुपये) नोट लेंगे और उनके बदले में धनराशि देंगे। बैंकों ने इसकी तैयारी कर ली है। शहर में केनरा बैंक की दो चेस्ट के साथ सभी बैंकों की चेस्ट हैं। बैंक अधिकारियों का मानना है कि कैश को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।

यह भी पढ़े: http://दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular