spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून मे यहां पकड़ा गया मुन्ना भाई, इस परीक्षा में कर रहा...

देहरादून मे यहां पकड़ा गया मुन्ना भाई, इस परीक्षा में कर रहा था फ़र्ज़ीवाड़ा

- Advertisement -

देहरादून: सेलाकुई में माया ग्रुप कालेज मे दूसरे परिक्षार्थी की जगह प्रतिरूपन कर अभ्यर्थी बन कर SSC कीपरीक्षा केन्द्र मे प्रवेश करने वाले अभि0 को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 18-05-2023 को वादी राकेश सेमवाल पुत्र जयानन्द सेमवाल निवासी 21/22 ई.सी. रोड देहरादून हाल-सीनियर सिस्टम एडमिन माया कालेज सेलाकुई जनपद देहरादून थाना सेलाकुई पर आये और आकर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर वादी मुकदमा द्वारा अंकित किया गया कि आज दिनांक 18-05-2023 को माया इन्सट्यूट सेलाकुई मे इन्ड्या डिजास्टर जोन माया इन्सट्यूटी सेलाकुई की तृतीय पाली के SSCMTS की परिक्षा थी जो SSC द्वारा आयोजित कराई जा रही थी। जिसमे अभ्यर्थी जिसका नाम हिम्मत सिंह गुर्जर पुत्र जयन सिंह गुर्जर निवासी करोली राजस्थान भी उक्त परिक्षा हेतु माया कालेज मे आया था। संस्थान द्वारा परिक्षा केन्द्र मे आये अभ्यर्थियो के कागजातो व प्रवेश पत्रो की जांच की जा रही थी तो जांच के दौरान पाया गया कि जो अभ्यर्थी हिम्मत सिंह गुर्जर नाम से परिक्षा केन्द्र मे परिक्षा देने के लिए आया था उसके आधार कार्ड और प्रवेश पत्र मे लगी फोटो का मिलान किया गया तो दोनो की फोटो अलग अलग होनी पायी गयी।

यह भी पढ़े: http://यहाँ प्रिंसिपल समेत 17 शिक्षकों को कर दिया गया सस्पेंड जानिए क्या हैं मामला

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular