spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशडिप्टी सीएमओ की पत्नी ने की आत्महत्या

डिप्टी सीएमओ की पत्नी ने की आत्महत्या

- Advertisement -

संतकबीरनगर: जिले के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र में सिद्धार्थनगर में तैनात उप मुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीएमओ) की पत्नी ने गुरुवार सुबह लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के ग्राम तेतरिया निवासी डॉ. अब्दुल सलाम खलीलाबाद के मीट मंडी रोड पर अपना एक निजी अस्पताल चलाते हैं और अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर आवास बना कर रहते भी हैं। वर्तमान समय में वे सिद्धार्थनगर जिले में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा लखनऊ में किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उनकी पत्नी भी अपने बेटों के साथ लखनऊ में रहती थीं।

दो दिन पूर्व डा. खान अपनी गुड़िया उर्फ शबाना खान (47) को साथ लेकर खलीलाबाद स्थित आवास पर आए थे। तब से वे इसी आवास पर रह रहे थे। आज सुबह लगभग 7.30 बजे उनकी पत्नी ने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डिप्टी सीएमओ ने घटना के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि उनकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

एसपी ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में मामला आत्महत्या (Suicide) लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: http://नर्सिंग होम संचालिका का शव मिला

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular