spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रदेश का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ धन सिंह रावत

प्रदेश का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ धन सिंह रावत

- Advertisement -

देहरादून : शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने व निरंतर के लिए विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार को यहां विघालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विघा समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विघालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्रकृछात्राओं का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसको शासन एवं विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय से एक क्लिक पर देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022 में केन्द्र सरकार ने राज्य में विघा समीक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु करीब 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। विभाग द्वारा केन्द्र की स्थापना के लिये कार्यदायी संस्था के रूप में भारत सरकार के उपक्रम टीसीआईएल का चयन किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा विघालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विघा समीक्षा केन्द्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके विधिवत शुभारम्भ के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से समय मांगा गया हैए उनका समय मिलते ही विघा समीक्षा विधिवत शुभारम्भ कर दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि राज्य में विघालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त विघालयोंए छात्रकृछात्राओं एवं शिक्षकों से संबंधित सभी आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी प्रत्येक विघालय में छात्रकृछात्राओं की पढ़ाई एवं उनकी प्रगति का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन ऑनलाइन कर सकेंगे। समग्र शिक्षा के अपर परियोजना निदेशक डाण् मुकुल सती ने बताया कि विघा समीक्षा केन्द्र की स्थपना से छात्रकृछात्राओं का समस्त विवरणए उपस्थितिए उपलब्धिए अध्यपकों का सम्पूर्ण विवरणए विघालयों का भौतिक विवरण सहित प्रत्येक विघालय को उपलब्ध धनराशि एवं उसके स्त्रोत की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा छात्रकृछात्राएं एवं शिक्षकों की जिओ फेंसिंग बेस्ड ऑनलाइनध् रियल टाइम उपस्थिति मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि विघा समीक्षा केन्द्र में ऐसी व्यवस्था भी की गई है यदि दूरस्थ क्षेत्रों के विघालयों में नेटवर्क के अभाव में दर्ज की गई उपस्थिति नेटवर्क के आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी।

यह भी पढ़े: http://उपनिरीक्षक समेत दो सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular