spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडद केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की...

द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील

- Advertisement -

देहरादून: आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी सिनेमा हॉल पहुंची ,जहां उन्होंने अपनी विभागीय बहनों के साथ द केरला स्टोरी मूवी देखी।उन्होंने कहा कि वह इस मूवी को देखकर स्तब्ध हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे बनाने वाले फ़िल्म मेकर के हिम्मत क़ी तारीफ करती हैं कि जिन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई और उसका साहस किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मूवी को देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दिखाई जानी चाहिए ताकि वहाँ पढ़ने वाले हर लड़के व लड़की अपने कल्चर को समझ सके और आगे से किसी भी ट्रैप में नहीं फसे!

रेखा आर्या जी मा० केबिनेट मंत्री द्वारा अपने अनुभवों को बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ साझा करते हुए कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है, जिसे संवेदनशील तरीके से दिखाये जाने का फिल्म एक सशक्त माध्यम है। आज बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ इस फिल्म को देखने का मेरा एक ही उद्देश्य था कि ऐसी स्थिति में समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे मुद्दे पर यदि वह समय रहते जागरूक हो जायेंगी तो वह अपने और इस समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण करने मे अपना सहयोग दे सकती है! वहां हमें बालिकाओं एव महिलाओं को प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, उक्त घटनाओं के कारण आज हम बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं। मेरी यही अभिलाषा है कि किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें एवं समाज विराधी घटनाओं से सर्तक रहें। उनके द्वारा इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्वास्थ्य किट का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना एवं महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी गण व किशोरिया मौजूद रही!

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित समिति के प्रस्ताव को दिया अनुमोदन

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular