spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडखेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

- Advertisement -

हरिद्वार: आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खेल एवं युवा कल्याण,खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार जिले के रोशनाबाद पहुंची। खेल मंत्री ने रोशनाबाद(हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्यो को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार भी लापरवाही ना बरती जाए इसके निर्देश भी दिए।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास का निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुंची जहां जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया।साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता परखी। उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है।आज लड़कियां हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं ,फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है ,राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं। कहा की हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चो में बचपन से ही खेल की नर्सरी तैयार करे जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियो को खेल किट भी वितरित की।

यह भी पढ़े: http://सूबे में शीघ्र आयोजित होगी यू-सेट परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular