spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईको...

मुख्य सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक की

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र की अधिकता को देखते हुए इसे रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में चिड़ियाघर, नेचर पार्क, ईको पार्क, वानस्पतिक उद्यान आदि विकसित कर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जा सकती हैं। इन गतिविधियों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को शामिल कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म में रोजगार सृजन की अत्यधिक क्षमता है। इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें इसके लिए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल अपनाया जाए। उन्होंने वन विभाग को इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: http://पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular