spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM विनय शंकर पाण्डे एवं SSP अजय सिंह ने चारधाम् यात्रा के...

DM विनय शंकर पाण्डे एवं SSP अजय सिंह ने चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

- Advertisement -

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-‌जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है, जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश दिये l

यह भी पढ़े: http://यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना संक्रमित

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular