spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपूर्णागिरि मेले में हुआ बड़ा हादसा, बस की चपेट में आने से...

पूर्णागिरि मेले में हुआ बड़ा हादसा, बस की चपेट में आने से यूपी के तीन श्रद्धालुओं की मौत

टनकपुर:  उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में आज नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे बस संख्या यूए12/3751 को चालक बैक कर रहा था। इस दौरान बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। हादसे में मायाराम उम्र 32 वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र 40 वर्ष पुत्र रामलखन निवासी, ग्राम सोहरबा थाना, चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती उम्र 26 वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी की मौत।

यह भी पढ़े: http://यूपी बोर्ड 2023 परिणाम: 1.25 करोड़ से अधिक प्रतियां जांची गईं, इस दिन आ सकता है रिजल्ट

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular