spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारियों ने थाली ताली बजाकर निकाला जुलूस

राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारियों ने थाली ताली बजाकर निकाला जुलूस

- Advertisement -

रुद्रपुर: सडक के चैड़ीकरण तथा जी 20 सम्मेलन के नाम पर व्यापारियों को उजाडने की कार्रवाई के खिलाफ  व्यापारियों  आंदोलन चैथे दिन भी जारी रहा और राममनोहर लोहिया के दुकानदारों ने कारोबार बंद रख थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा राममनोहर लोहिया मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष आशू ग्रोवर के नेतृत्व में थाली ताली बजाते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते प्रदर्शन किया और शहर में विशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व सैकड़ों व्यापारी लोहिया मार्केट में एकत्रित हुए। जहां आयोजित सभा भी हुई। यहां उन्होंने कहा कि रोजगार बचाने के लिए व्यापारी किसी भी हद तक अपना आंदोलन आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

अधिकारी एक सोची समझी योजना के तहत मुख्य मार्ग के दोनों ओर पिछले कई दशकों से रोजगार कर रहे व्यापारियों को उजाडने की मंशा पर कार्य कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। पहले व्यापारियों ने कोरोना से बचने के लिए अपने कारोबार बंद किए थे। अब व्यापारी कारोबार बंद कर अपनी दुकानें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर अन्य व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों की ही जीत होगी इसके लिए सामूहिक संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद जुलूस लोहिया मार्केट से प्रारंभ होते हुए डीडी चैक, अग्रसेन चैक, बाटा चैक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चैक, गल्ला मंडी, पांच मंदिर, विद्धवानी मार्केट आदि मार्गों से होते  हुए वापस लोहिया मार्केट धरना स्थल पर समाप्त हुआ। इस दौरान सुरेंद्र तनेजा, इंद्रजीत सिंह, अनमोल, अमरजीत सिंह, नंद किशोर, श्याम धींगरा,दीपक धींगरा, मोइनुद्दीन, हरीश आहूजा,अश्वनी कुमार, इदरीस, सुरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र ग्रोवर, अनिल तनेजा, अजय कक्कड़,मनीष कालड़ा, विनोद ठुकराल, हर्ष रावल, विक्की रावल, हरीश पिन्नी, अनिल कक्कड़, राजा मदान, सुशील गावा, नरेंद्र चावला, सुनील प्रजापति, राजू जोशी, हरीश जोशी, जगवीर सिंह, प्रशांत, ललित मेहता, सोहनलाल, भगवानदास,बृजेश गुप्ता,अनिल चैहान, राधेश्याम गुप्ता,  मालाकार, महेंद्र पाल, नरेश पाल आदि व्यापारी मौजूद थे। इधर काशीपुर बाई पास रोड की समोसा मार्केट भी बंद रही।

यह भी पढ़े: http://कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औषधीय एवं संगध पादप संस्थान महलचोरी का स्थलीय निरीक्षण

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular