spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आंदोलन तेज़, सड़क पर उतरे कर्मचारी

उत्तराखंड: ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आंदोलन तेज़, सड़क पर उतरे कर्मचारी

- Advertisement -

चमोली: उत्तराखंड कर्मचारी संगठन लंबे समय से सरकार से पुरानी पेंशन (OPS Scheme) बहाल करने की मांग कर रहा था। सोमवार को यह तब और भी गरमा जब संगठन ने विधानसभा में प्रदर्शन करने फैसला किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें विधानसभा भवन पहुंचने से पहले ही रोक दिया लेकिन इस बीच कर्मचारियों की पुलिस से आगे बढ़ने के लिए जद्दोदहद करते नजर आए। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले ही दिन ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की मांग की बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने विधानसभा के लिए कूच किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ के साथ बाकायदा जुलूस निकाला गया। भारी संख्या में कर्मचारी इस कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए। प्रदर्शनकारी किसी भी तरह अपनी मांग को लेकर विधानसभा भवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। आंदोलनकारी जैसे ही जंगल चट्टी पहुंचे यहां पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसी बीच प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त जोर आजमाइश भी हुई। काफी देर तर चले इस प्रकरण के बावजूद पुलिस ने कर्मचारियों को आगे नहीं जाने दिया।

यह भी पढ़े: http://फर्जी मार्क शीट व डिग्री देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular