spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअनिल गोयल बने उत्तरांचल अग्रवाल महासभा के नये प्रदेश अध्यक्ष

अनिल गोयल बने उत्तरांचल अग्रवाल महासभा के नये प्रदेश अध्यक्ष

- Advertisement -

देहरादून: उत्तरांचल अग्रवाल महासभा की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में देर शाम को सम्पन्न हुई जिसमें समाज के सभी प्रतिष्ठित व वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के प्रथम सत्र में दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धान्जली दी गई उसके उपरान्त एक मिनट का मौन रखते हुए सत्र समाप्त घोषित किया गया। दूसरे सत्र में सभी के बीच नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा की गई जिसमें अनिल गोयल के नाम का प्रस्ताव संगठन के वरिष्ठ साथी धन प्रकाश द्वारा रखा गया जिसको अनिल गुप्ता (परिवार सोहन लाल ) राम गोपाल व दीपक गुप्ता द्वारा समर्थन करते हुए सर्व सम्मति से जयघोष के साथ अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई। इसके उपरान्त सोहन लाल के परिवार से उनका अग्रवाल समाज में लम्बे योगदान को देखते हुए उनके छोटे भाई अनिल गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।

अग्रवाल समाज को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि वे पूरे वक्षमता व निष्ठा के साथ समाज का कार्य करेंगे व पूरे प्रदेश में हर जिले व मुख्य नगरों में इसकी यूनिट को बनाया जायेगा। अंत में उन्होंने व कार्यकारी अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
इस बैठक में प्रमुख रूप से श्याम सुन्दर गोयल, अमित गुप्ता, के के गर्ग, अमरकान्त गर्ग, अनिल गर्ग, मुकेश गोयल, डा० वेद प्रकाश, रवि गुप्ता, अमित कुमार, रमेश गोयल, मनोज गोयल, अतुल सिंघल, सज्जन कुमार, सोयश गर्ग, सुशील गुप्ता, अजय सिंघल, मीत अग्रवाल, महेश गुप्ता, चन्द्रगुप्त विक्रम, डी० सी० बंसल, संदीप सिंघल, रीता गोयल, शोभित मंगल, उपेन्द्र अग्रवाल, नितिन जैन, कुलदीप गर्ग, राजेश गोयल, वैभव, कुलभूषण इत्यादि के साथ सैकड़ों अग्रवाल बन्धु मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://मंत्री गणेश जोशी ने बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में किया प्रतिभाग

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular