Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के...

मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने रजत पदक हासिल किया

देहरादून: जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। दिनांक 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई 12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। सार्थक वर्तमान में पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराटे प्रशिक्षक  विश्वनाथ राजपूत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular