spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के इस विभाग में 4 प्रतिशत DA बढ़ोतरी क़ो दी मंजूरी

उत्तराखंड के इस विभाग में 4 प्रतिशत DA बढ़ोतरी क़ो दी मंजूरी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखण्ड परिवहन निगम निदेशक मण्डल की 33 वीं बैठक श्री आनंद बर्द्धन, अध्यक्ष उत्तराखण्ड परिवहन निगम बोर्ड की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में  अरविन्द सिंह हयांकी, सचिव, परिवहन विभाग, मेजर योगेन्द्र यादव, अपर सचिव, नियोजन विभाग, डा० इकबाल अहमद, अपर सचिव वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन एवं श्री रोहित मीणा, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अतिरिक्त अन्य निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम बोर्ड उपस्थित हुये। निदेशक मण्डल द्वारा बैठक में निम्नवत निर्णय लिये गये:-

1- निदेशक मण्डल द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के लिये पर्वतीय मार्गो हेतु पूर्व बैठक में डीजल युक्त 60 बसों के कय करने हेतु अनुमति दी गयी थी। इसके अतिरिक्त BS-VI मॉडल की 40 बसें (कुल 100 बसें) कय किये जाने का निर्णय लिया गया।

2- निदेशक मण्डल द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के नियमित कार्मिकों के मंहगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये 34 प्रतिशत से बढाकर 38 प्रतिशत किये जाने की सहमति प्रदान की गयी।

3-निदेशक मण्डल द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के नियमित कार्मिकों को पुनरीक्षित मकान किराये भत्ते की दर में संशोधन के अनुरूप संशोधित दरें लागू किये जाने की सहमति प्रदान की गयी तथा अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।

4- उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा / वाहयस्रोत / विशेष श्रेणी चालकों/परिचालकों की बेसिक दरों में 10 प्रतिशत तथा आधार दरों में वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया।

5- उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत समस्त कार्मिकों को पोस्ट आफिस के माध्यम से दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण विकलांग एवं स्थायी रूप से आंशिक विकलांग होने की दशा मे कार्मिकों / आश्रितों को उक्त बीमा योजना के तहत 10 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान किया जायेगा।

यह भी पढ़े: http://धारचूला मिलिट्री स्टेशन में आयोजित हुई पूर्व सैनिक रैली

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular