spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान

- Advertisement -

 देहरादून: सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के तत्वाधान में नगर निगम, देहरादून के सहयोग से शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की गयी। इस अभियान में नगर निगम, देहरादून द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों द्वारा परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये।

परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ रहता है। शहर के मध्य स्थित होने तथा खेल के मैदान के कारण यहाँ पर अत्यधिक मात्रा में लोगों की आवाजाही रहती है। लोग अपने साथ लाई गयी खाद्य सामग्री के सेवन के उपरांत थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि इधर-उधर फेंक देते हैं। नगर निगम, देहरादून की ओर क्लब को दस्ताने, कूड़ा निस्तारण थैलियाँ तथा इकट्ठा किये गये कूडे़ को डपिंग ग्राउण्ड तक ले जाने के लिए वाहन भी प्रदान किया गया। इस अभियान के दौरान 02 ट्राली कूड़ा एकत्र किया गया।

क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया कि क्लब खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में अपना योगदान देता रहता है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरूद्ध एवं जीरो वेस्ट के संबंध जागरूकता लाने के लिए क्लब कार्य करता रहा है। उन्होंने लोगों से यह अपील की कि कूड़े को कूड़ेदान में डाला जाय। जब तक व्यक्ति स्वयं में यह अनुशासन नहीं लायेगा, तब तक स्वच्छता अभियान का उद्देश्य को पूरा नहीं होगा।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखण्ड @ 25 के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular