spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक शैली डबराल द्वारा 20 दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण...

जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक शैली डबराल द्वारा 20 दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

- Advertisement -

उत्तरकाशी: युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का 20 दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल द्वारा किया गया l इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को खेल के प्रति समर्पित भाव से व अनुशासित रूप से खेलना चाहिए l उन्होंने सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेहतर रुप से खेलने के लिए शुभकामनाएं दी l साथ ही युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने को कहा l उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खेल प्रशिक्षण में निश्चित ही विभिन्न आयु वर्ग के बालक – बालिकाएं अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेगें l ताकि आगामी खेल महाकुम्भ में वे जनपद का नाम राज्य स्तर में रोशन कर सके l

बता दें कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 24 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक चलेगा l खेल महाकुंभ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विकास खण्ड एंव जनपद स्तरीय 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अण्डर-14, 17,21 बालक – बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों को बालीबॉल, फुटबाॅल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी आदि खेल विधाओं की विभागीय खेल प्रशिक्षकों द्वारा बारीकियां सिखायी जायेगी l ताकि आगामी खेल प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का बेहतर प्रदर्शन कर सके l

यह भी पढ़े: http://हरित ऊर्जा में भारत की क्षमता किसी सोने की खान से कम नहीं, यहां निवेश करें’: PM मोदी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular