spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर...

CM धामी ने न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया

चंपावत: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकट चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख, शान्ति एवं खुशहाली की कांमना की। घटकू मंदिर में मुख्यमंत्री (CM) को पंडित नवीन तिवारी द्वारा तथा गोल्ज्यू मंदिर में महंत अमित गिरी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि घटकू मंदिर एवं गोल्जू मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है।

CM

इस अवसर पर घटोत्कच मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह महरा, भाजपा जनपद प्रभारी गणेश भंडारी,श्याम नारायण पांडेय पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक हुई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular