spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

- Advertisement -

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है। इस अवसर पर गीत के लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़े: http://मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर जवाबी हमला कहा विपक्ष कर रहा युवाओं को गुमराह

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular