spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में युवा संसद कार्यक्रम वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय जी.20...

पिथौरागढ़ में युवा संसद कार्यक्रम वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय जी.20 वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यशाला संपन्न हुई

- Advertisement -

पिथौरागढ़: जिला पंचायत सभागार में आज जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय जी.20 वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत द्वारा जी.20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है जिसकी 02 बैठक उत्तराखण्ड में आयेाजित होनी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जी.20 सम्मेलन देश एवं प्रदेश के विकास में हितकारी सिद्व होगा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को संबोधित करते मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात को सुनने के लिए भी प्रेरित कर उसे अपने जीवन में अपनाने संबंधी बात कही गयी व युवाओं को अपने पारंपरिक खाद्य पदार्थों मिल्ट योजना के तहत मडुवा, झिंगोरा आदि खाद्य पदार्थों को भोजन में सम्मीलित करने हेतु भी प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा भी युवाओं को संबोधित करते हुए जी.20 सम्मेलन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि युवा अपने जीवन में व्ययाम की आदत डाले, खेलकूद की गतिविधियों को अपने जीवन में लाते हुए मिल्ट योजना के तहत खाद्य पदार्थों मडुवा, झिंगोरा, उगल आदि खाद्य पदार्थों के सेवन करने हेतु भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि ये हमारे पारंपरिक खाद्य पदार्थ है जिनके सेवन से युवा हष्ट,पुष्ट बनकर अपना बेहतर योगदान देश हेतु दे सकेंगे।
कार्यशाला में सिविल जज विभा यादव द्वारा भी उपस्थित युवाओं के साथ अपने विचार संाझा कर उन्हें आगामी जीवन में सफलता हेतु टिप्स आदि भी दिए गए। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के युवक युवतियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त कर अपनी शंकाओं का निराकरण भी किया गया।

कार्यशला में के एम वी एन से आये वैज्ञनिक अभिषेक बहुगुणा द्वारा युवाओं को अगवत कराया कि विश्व के लगभग 72 प्रतिशत देशों द्वारा मोटे अनाजों को पुर्नजीवित करने की मुहिम चलायी गयी जिसके तहत उन्होंने युवक,युवातियों से मोटे अनाजों को भोजन में सम्मीलित करने की बात कही गयी। कार्यशाला में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर नहेरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 450 युवक,युवतियों द्वारा प्रतिभाग कर प्राशिक्षण प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मौलिक जीवन कौशल नेतृत्व, कौशल स्वंय सेवा के मूल्य,सेवा और देशभक्ति, बुनियादी केरियर योजना एवं आपदा प्रतिक्रिया में क्या करे व क्या न करें आदि विषयों पर युवाओं को जागरूकता पैदा कर जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए जागरूक करना है।

यह भी पढ़े: http://मुख्य विकास अधिकारी ने होने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर किया औचक निरीक्षण

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular